फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers burnt effigy of state government

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Fri, 25 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of state government
दून तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस कर्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों में मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों को जबरन उठाए जाने का विरोध करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक गौतम नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता दून तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। इस मौके पर गौतम नौटियाल ने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार छात्र छात्राओं से लेकर प्रदेश के सभी वर्गो का शोषण कर रही है। राज्य के आयुर्वेदिक कॉलेजों में मनमाने तरीकों से फीस वृद्धि कर दी गई। छात्रों की ओर से इसके खिलाफ कोर्ट में भी अपील की गई, जिस पर कोर्ट ने बढ़ी हुई फीस छात्रों को वापस देने का आदेश पारित किया। इसके खिलाफ जब छात्रों ने आंदोलन शुरू किया तो सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन ने आंदोलनरत छात्रों को जबरन उठाया। इतना ही नहीं आंदोलनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज कर उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। उन्होंने कहा कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारों की मदद करने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाई की मांग की है। इस अवसर पर इमरान सैफी, अंकुश मौर्य, शिवमोहन मिश्रा, शकुंतला देवी, जयपाल जाटव, दिनेश सकलानी, ऋषिराज पोसवाल, बलवंत चौहान, सुभाष जखमोला, सुमित त्यागी, सोनू पांडे, राजेंद्र गैरोला, मुमताज हाशिम, राजू गुप्ता, दीनदयाल राजभर, आशीष मौर्य, अजय राजभर, ऋतिक कुमार, राजेंद्र जाटव, शिवम भट्ट, भगवान सिंह पंवार, संतोष पैन्यूली, रमेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed