{"_id":"618ad625a9134c392832ea70","slug":"congress-took-out-jan-jagaran-yatra-rishikesh-news-drn3956487182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जनजागरण यात्रा निकालकार भरी चुनावी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जनजागरण यात्रा निकालकार भरी चुनावी हुंकार
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन से बाजार में जनजागरण पद यात्रा निकालते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया?
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र और राज्य की सरकार कोरी घोषणाओं से जनता को छलने का काम कर रही है। उन्होंने एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन
देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में कांग्रेस ने जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होकर हरिद्वार रोड, चंद्रभागा पुल से होते हुए चंद्रेश्वरनगर में दुर्गा मंदिर चौक स्थित सभा स्थल पर पह़ुंची। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश जोशी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज देश में पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम रिकार्ड स्तर तक बढ़ गए हैं। सरकार मंहगाई को काबू करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। देश का युवा बेरोजगार है। प्रदेश की भाजपा सरकार विभागों में रिक्त पदों को भरने की हवा हवाई घोषणा कर जनता को छलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी को कांग्रेस के मुख्य मुद्दे होंगे। जनजागरण रैली में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर देवेंद्र रावत, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, सत्येंद्र पंवार, रूकम पोखरियाल, सरोज देवराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।