ऋषिकेश। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऋषिकेश पहुंच कर कांग्रेस विचार मंथन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने बताया कि मंगलवार से पांच अगस्त देहरादून रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड कांग्रेस विचार मंथन का तीन दिवसीय शिविर होगा। इसमें आगामी विधानसभा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए जाएंगे। घोषणापत्र को लेकर चर्चा होगी। भाजपा की ओर से किए गए जनविरोधी कामों को भी उजागार किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि 14 साल में ऋषिकेश में कोई ऐतिहासिक काम नहीं हुआ, जिससे जनता को फायदा मिला हो, जहां विकास कार्य हो रहे है वहां पर गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने से वह चंद दिनों में ही बेकार हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, राजीव महर्षि, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदीप तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष हिमांशु बिज्लवाण, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मिंया, मधु मिश्रा, दीपक जाटव, विजय रावल, राजेश चमोली आदि उपस्थित रहे।