{"_id":"603e857f8ebc3ec4ac0681f8","slug":"congress-burnt-effigy-of-congress-by-aap-over-bharadisain-incident-rishikesh-news-drn3724556135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ीसैंण की घटना पर तीर्थनगरी में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ीसैंण की घटना पर तीर्थनगरी में उबाल
विज्ञापन
श्यामपुर में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। चमोली जनपद के भराड़ीसैंण में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों व मातृशक्ति पर हुए लाठीचार्ज का आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाह्न पर नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश कार्यकर्ताओं ने भी भराणीसैंण की घटना की निंदा करते हुए रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी नहीं कर रही है। जिसके कारण आम जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है।इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, जयपाल जाटव, अशोक शर्मा, विजयपाल रावत, सतीश कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, विमला रावत, इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, सरोज, प्रदीप जैन, भगवान पंवार, राकेश सिंह, देवेन्द्र प्रजापति, राधा रमोला, वीरेन्द्र सजवाण, मधु जोशी, जगत नेगी, इन्द्रेश आदि शामिल थे।
उधर, मंगलवार को आम आदमी पार्टी ऋषिकेश विधानसभा के संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैंण मामले को लेकर श्यामपुर चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. राजे सिंह नेगी, दिनेश कुलियाल, विजय पंवार, सुनील सेमवाल, ज्ञान रावत, जय प्रकाश भट्ट, उत्तम पंवार, केदार बिष्ट, योगेश जखमोला, महावीर अमोला, राजीव थापा, सरदार गुरुप्रीत सिंह, महेशपाल पोखरियाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी, चन्द्र मोहन भट्ट, धनपाल रावत,जयेंद्र तड़ियाल आदि मौजूद थे।
डोईवाला में भी किया भराड़ीसैंण घटना का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण भराड़ीसैंण में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज की घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए राजीवनगर केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज कराया गया। कहा कि सरकार को मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। धरनास्थल पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष भारतभूषण कौशल, समाजसेवी अजय सैनी, विमल गोला, प्रेमवती, गुड्डी देवी, दुलारी देवी, चंदा सरोज, नंदिनी, मिथुन, विकास, सुनील यादव, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर आप कार्यकर्ताओं ने भी भराड़ी सैण में लाठीचार्ज मामले पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप के संगठन मंत्री अशोक सेमवाल, अमित विश्नोई, मंजू शर्मा, सुनील कुमार, रघुवीर सिंह, भरत सिंह, राजकुमार पाल, राधेश्याम शुक्ला, सोनू सिंह आदि थे।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी ।- फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन