फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Complete the construction works expeditiously: Subodh

निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें : सुबोध

Sun, 14 Nov 2021 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction works expeditiously: Subodh
दून में मुनिकीरेती के विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते कृषिमंत्री सुब? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मुनिकीरेती और ढालवाला में नगरपालिका क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था, आंतरिक मार्गों का निर्माण, नाली निर्माण संबंधित कार्यों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ देहरादून स्थित सरकारी आवास पर बैठक की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवरेज निर्माण, पेयजल लाइन निर्माण और विश्व बैंक वित्त पोषित योजनाओं के निर्माण से मुनिकीरेती ढालवाला नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत सड़क मार्ग और नालियों में जो अवरोध उत्पन्न हुआ है, उससे जो नुकसान पहुंचा है, लोगों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने उन सभी निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। संबंधित डिवीजन के अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने अवगत कराया कि इसके टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। तत्पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि विश्व बैंक की मदद से लगभग 31 करोड़ की लागत से पेयजल लाइनों के चलते सड़कों का जो नुकसान हुआ। सड़कों को ठीक करने के लिए पेयजल निगम के एमडी को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुनीकीरेती ढालवाला क्षेत्र में लगभग चार करोड़ 32 लाख रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू करें जिससे सड़कों की स्थिति को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed