फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Complaint with DM of Badhal Hospital

बदहाल अस्पताल की डीएम से की शिकायत

Sat, 22 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Complaint with DM of Badhal Hospital
14 राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मणझूला - फोटो : RISHIKESH
लोगों को उपचार देने के लिए स्थापित राजकीय अस्पताल खुद बीमार पड़ गया है। यहां दरवाजे टूटे पड़े हैं, ऑपरेशन टेबल जंग खा रही है और दवाईयों का अकाल है। बदहाली का दंश झेल रहे अस्पताल को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रयत्न एक सामाजिक संस्था ने जिलाधिकारी पौड़ी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संस्था संस्थापक अश्वनी गुप्ता ने जिलाधिकारी पौड़ी धीरज गब्र्याल को ज्ञापन प्रेषित किया है। संस्था ने शिकायत की है कि राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में अव्यवस्था के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो चिकित्सकों की तैनाती होने के बावजूद तीन बजे के बाद चिकित्सालय में ताला लटक जाता है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को दवाइयां तक मुहैया नहीं हो पाती हैं। चिकित्सकों के लिए नए हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद रात्रि में यहां चिकित्सक नहीं रुकते हैं। लक्ष्मणझूला और आसपास के क्षेत्र में लगभग बीस हजार की आबादी रहती है। नजदीकी अस्पताल की अव्यवस्था के कारण लोगों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पर निर्भर रहना पड़ता है। संस्था ने चिकित्सालय की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बयान,,,,,,,,,,,,,
मामला संज्ञान में है। अस्पताल की हालत वाकई नाजुक है। व्यवस्था सुधारने के लिए शासन स्तर पर वार्ता हो रही है। उम्मीद है कि जल्द सुविधाएं बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बहुखंडी, सीएमओ, पौड़ी

बडोनी चौक के समीप एक होटल में योग की प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।

बडोनी चौक के समीप एक होटल में योग की प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed