{"_id":"696e9a1de7c9853aac077bd0","slug":"complaint-of-attack-on-workers-interests-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-883093-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: श्रमिक हितों पर कुठाराघात की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: श्रमिक हितों पर कुठाराघात की शिकायत
Tue, 20 Jan 2026 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
1- डोईवाला तहसील मुख्यालय पर एक फैक्ट्री प्रबंधन के शोषण की शिकायत एसडीएम से करने आए श्रमिक। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में लालतप्पड़ स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक सोमवार को तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल से वार्ता की। श्रमिकों ने फैक्टरी प्रबंधन द्वारा उनके हितों पर किए गए कुठाराघात की शिकायत की।
सभासद संदीप नेगी ने कहा कि 100 से अधिक श्रमिक फैक्टरी में 10-15 सालों से काम कर रहे हैं। जिनसे कुशल श्रमिक का काम लेकर अकुशल श्रमिक का वेतन दिया जा रहा है। इतना हीं नहीं फैक्टरी प्रबंधन ने ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर उनकी सेवा समाप्त कर दी। जो भुगतान उन्हें किया जा रहा है, वह किस मद में मिल रहा है, इसकी जानकारी श्रमिकों को नहीं दी जा रही है।
उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। इसके लिए श्रम विभाग के अधिकारियों और फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता के लिए सप्ताह भर में समय तय किया जाएगा। इस दौरान पवन नेगी, ऋषि रावत, विपिन नेगी, विमल, मुकेश रौतेला, किशन उनियाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।