फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   College teachers protested against the reduction in holidays

Rishikesh News: अवकाश में कटौती के विरोध में उतरे महाविद्यालयों के शिक्षक

Thu, 04 Jan 2024 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
College teachers protested against the reduction in holidays
उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने अवकाश में कटौती का विरोध जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने काॅलेज प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाविद्यालय प्राध्यापक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया गया कि उच्च शिक्षा में प्रोफेसर को यूजीसी के अनुसार 60 दिनों का अवकाश देय है। जिसको पहले शासन ने अंगीकृत किया था। किंतु अब इसको 50 दिनों का कर दिया गया है। जिससे महाविद्यालयों के प्राध्यापकों में रोष है। कहा कि इसी अवकाश में प्राध्यापक शोध और शोध परियोजनाओं पर काम कर सकते थे। लेकिन अब अवकाश के अभाव में दिक्कतें होंगी। उच्च शिक्षा निदेशक से अवकाश पूर्व की भांति दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डाॅ. अनिल कुमार, डॉ. वंदना गौड़, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. एनडी शुक्ला, प्रो. संतोष वर्मा, प्रो. पूरण सिंह खाती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed