फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2023: Collected money for seven years and brought grandmother on pilgrimage

Chardham Yatra 2023: सात साल तक जमा किए पैसे, अब आंध्र प्रदेश से चारधाम यात्रा पर दादी को लेकर आया पोता

Wed, 26 Apr 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश
राजीव खत्री, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 04:51 PM IST
सार

अशोक ने बताया बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा के दौरान उसे बहुत सकून का अनुभव हुआ। लौटते समय उसने मन में ही ठान ली थी कि अब चारों धामों की यात्रा पर अपनी दादी को भी लाऊंगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023:  Collected money for seven years and brought grandmother on pilgrimage
दारी को चारधाम लाया पोता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के जनपद अनंतपुर निवासी युवक अशोक सात साल पहले बदरीनाथ की यात्रा पर आया था। तब लोगों के कहने पर वह केदारनाथ भी गया। यहां उसे इतना अच्छा लगा कि लौटते समय उसने अपनी दादी को चारधाम यात्रा कराने का प्रण लिया। सात साल तक पैसे इकट्ठा करता रहा। इस साल वह अपनी दादी को लेकर यात्रा के लिए पहुंचा है।

विज्ञापन


अनंतपुर निवासी युवा अशोक कुुमार (24) ने बताया कि वह अनंत पुर में एक ढाबे में नौकरी करता है। वर्ष 2016 में बदरीनाथ की यात्रा पर आया था। तब वह अनंतपुर से बदरीनाथ तक रास्ते भर लोगों से वाहनों में लिफ्ट मांगकर पहुंचा था।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर लोगों ने उसे केदारनाथ यात्रा की सलाह दी, जिस पर वह केदारनाथ भी गया। अशोक ने बताया बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा के दौरान उसे बहुत सकून का अनुभव हुआ। लौटते समय उसने मन में ही ठान ली थी कि अब चारों धामों की यात्रा पर अपनी दादी को भी लाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ धाम ले जाएगा दादी को

अशोक ने बताया कि उसने दादी को तीर्थयात्रा कराने का प्रण कर तो लिया पर उन्हें लिफ्ट मांगकर नहीं ला सकता था। इसके लिए उसने सात साल तक पैसे जमा किए और इस बार अपनी दादी को बस से लाकर ऋषिकेश पहुंच गया है। अशोक ने बताया कि उसने तीनों धामों के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। बाबा केदारनाथ का बुलावा आया तो दादी को लेकर केदारनाथ भी जाएगा। अशोक की 80 वर्षीय दादी भी चारधाम की यात्रा को लेकर काफी खुश हैं। वह पहली बार चारधाम यात्रा पर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed