फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Co-life project launched to prevent human-wildlife conflict

Rishikesh News: मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने लिए सह-जीवन प्रोजेक्ट हुआ शुरू

Sun, 14 Dec 2025 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Co-life project launched to prevent human-wildlife conflict
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। लच्छीवाला वन रेंज की ओर से मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रोजेक्ट सह-जीवन की शुरुआत की गई है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि लच्छीवाला वन रेंज में हाथी, तेंदुआ, हिरण समेत विभिन्न वन्यजीवों की आवाजाही रहती है। मानवीय गतिविधियों के विस्तार, कचरे, खुले भोजन स्रोतों और जागरूकता के अभाव में मानव-वन्यजीव के बीच संघर्ष उत्पन्न हो रहा है। प्रोजेक्ट सह-जीवन इन्हीं चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के पास कचरा, भोजन और प्लास्टिक न फेंके, तेज रोशनी और वाहन गति नियंत्रित रखे, खुले में खाद्य सामग्री छोड़कर नहीं जाएं। विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम होने पर मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि वन्यजीव सुरक्षा के ड्रोन सर्विलांस के अलावा सेंसर्स को भी संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रायल किया जा रहा है। यह पहल सुरक्षित पर्यावरण, संरक्षित वन्यजीव और शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की दिशा में सार्थक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed