{"_id":"5ff0b8bf8ebc3e3eb10b61d5","slug":"cloudy-day-cold-wave-increased-rishikesh-news-drn3665179189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे बादल, शीतलहर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे बादल, शीतलहर बढ़ी
विज्ञापन
ऋषिकेश/डोईवाला। दिनभर धुंध छाने से शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं आने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। ऊनी कपड़ों की दुकानें पर लोगों की भीड़ लगी रही। नगर निगम की ओर से अतिरिक्त स्थानों पर अलाव जलाए गए।
शनिवार का दिन बेहद ठंडा रहा। सुबह हाईवे पर कोहरा छाया रहा। धूप न आने से दिनभर लोग दिनभर घरों के अंदर रहे। नववर्ष के दूसरे दिन होने के कारण बाजारों में भीड़ रही, गरम कपड़ों की दुकानों में भीड़ लगी रही। वहीं नगर निगम की 21 जगहों पर अलाव जा रहे हैं। वहीं मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि जिन जिन वार्डों से अलाव जलाने के लिए मांग आ रही है वहां पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी भेजकर अलाव जलाया जा रहा है। वहीं डोईवाला में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह धुंध के कारण हाईवे पर दृश्यता भी कम थी। सड़कों पर यातायात अपेक्षाकृत धीमे गति से चलता रहा। बच्चे और बुजुर्गों ने स्वयं को पूरी तरह से ऊनी वस्त्रों से ढककर रखा। नगर के कई इलाकों में लोग दिन में भी अलाव जलाकर बैठे रहे। नए साल के शुरूआती दिन होने के कारण लोग बाजारों में आते है। लेकिन शनिवार को तापमान में गिरावट होने पर लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने नगर पालिका और तहसील प्रशासन से ठंड को देखते हुए अलाव के लिए प्रभावी व्यवस्थाओं को बनाए रखने का अनुुरोध किया। जिससे बेघर लोगों को शीतलहर से परेशानियां न हो।