फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CISF took out flag march in Raiwala

मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा, बदमाशों को चेतावनी

Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CISF took out flag march in Raiwala
15 रायवाला में फ्लैगमार्च निकालते सीआईएसएफ और थाना रायवाला पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
रायवाला थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने फ्लैग मार्च निकाल कर मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं चुनावी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रायवाला में सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल और थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च रायवाला बाजार, प्रतीत नगर, वैदिक नगर, गौहरीमाफी, हरिपुर कलां, बिरला फार्म, गीता कुटीर, हिमालयन कॉलोनी, छिद्दरवाला मेन बाजार, साहब नगर, चकजोगीवाला, खैरी खुर्द होते हुए रायवाला बाजार में समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बदमाशों और अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जितेंद्र जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed