फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Children presented cultural programs

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Tue, 21 Jan 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children presented cultural programs
राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह पंवार। - फोटो : RISHIKESH
राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बुल्लावाला स्थित विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा देना समय की जरूरत है। वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन और उसको पाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत केवल प्रोत्साहन की है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गढ़वाली, पंजाबी गीत और नृत्य के अलावा कृष्ण गीत, नाटिकाओं को भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि धीरेन्द्र पंवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान परमिन्दर सिंह बाउ, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तड़ियाल, सोनू कुमार, रविन्द्र पाल, जसविन्दर सिंह, विष्णु कुुमार, डीएस रौतेला, मोहन वशिष्ठ, बीएस नेगी, प्रियंका शर्मा, संगत ज्याड़ा, राजकुमार वर्मा, आलोक जोशी, सुषमा रौथाण, दिनेश कुमार, रियाल अली, मनोज कांबोज, ललित पंत, किशन नेगी, जबर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली, खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार, अनीता चौहान, प्रताप सिंह, रोहित क्षेत्री, राजकुमार, उर्मिला डिमरी आदि मौजूद थे।

बुल्लावाला इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

बुल्लावाला इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed