फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Children are also ahead in vaccination, encouraging others

मनोज और कमल ने निभाई मित्र पुलिस की मित्रता

Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children are also ahead in vaccination, encouraging others
एसओजी देहात में तैनात पुलिस आरक्षी मनोज कुमार और कमल जोशी ने मित्र पुलिस के स्लोगन को चरितार्थ किया है। उन्होंने 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला को खून देकर उनकी जान बचाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली ऋषिकेश में बलवंत सिंह परमार ने आकर सूचना दी कि एम्स चौकी में तैनात आरक्षी दरमियान सिंह की मां चंद्रा देवी पत्नी स्व. विजयपाल सिंह रावत, निवासी पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश वर्तमान समय में एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके ऑपरेशन के लिए ए पॉजिटिव खून की जरूरत है। आरक्षी कमल जोशी और आरक्षी मनोज कुमार ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के रक्त कोष में जाकर स्वेच्छा से रक्तदान कर बुजुर्ग की जान बचाई। आरक्षी कमल जोशी ने 39वें और आरक्षी मनोज कुमार ने 22वें बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed