फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chief Minister's Champions Trophy organised in Thane

Rishikesh News: थानो में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन

Wed, 31 Dec 2025 08:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Champions Trophy organised in Thane
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। पीएमश्री एसएसएसएनएस अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थानो में क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, मुर्गा झपट आदि प्रतियोगिताएं हुई।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंचायत रामनगर डांडा जयेन्द्र सिंधवाल, सुजीत मनवाल राखी सिंघवाल ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में थानो न्याय पंचायत के विभिन्न ग्राम सभाओं रामनगर डांडा, कण्डोगल, बड़ासी, कालामाटी, रामनगर, मिढ़ावाला आदि के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गोला फेंक, चक्का फेंक, मुर्गा झपट, एथलेटिक्स जैसी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ खो-खो और कबड्डी जैसी टीम स्पर्धाओं में भी दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता को 300, द्वितीय को 200 और तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को 150 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह खत्री, प्रधानाचार्य दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed