फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chief Minister's dream project prepared as Suryadhar dam project

18 से अधिक गांवों को मिलेगा पेयजल और सिचांई का लाभ

Tue, 24 Nov 2020 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's dream project prepared as Suryadhar dam project
सूर्य धार बांध के पूरा हो जाने पर निरीक्षण करते सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट जाखन नदी पर सूर्यधार बांध परियोजना बनकर तैयार हो गई है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने बीते आठ नवंबर को सभी निर्माण कार्य पूरा हो जाने की सूचना दे दी है। बांध तैयार हो जाने से रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के अलावा भानियावाला के18 गांवों की 35 हजार आबादी को पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही बांध क्षेत्र में पर्यटन के भी नए द्वार खोलेगा।
विज्ञापन

डोईवाला विधानसभा को आदर्श रूप देने में सिल्ला चौकी थानो में सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किया गया सूर्यधार बांध अहम भूमिका निभाएगा। पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस प्रोजेक्ट को बेहद अहम माना। बांध को योजना अनुरूप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अलावा उनके ओएसडी धीरेन्द्र पंवार और जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कई मर्तबा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सूर्यधार बांध से 18 से अधिक गांवों को सुचारू पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिलेगी। प्रोजेक्ट को पूरा करने में 64.12 करोड़ का व्यय हुआ है।
विज्ञापन

परियोजना पूरी होते-होते 50 करोड़ से 64 करोड़ पहुंची लागत
ऋषिकेश। रानीपोखरी-भोगपुर-भानियावाला समेत आसपास के क्षेत्र के 18 गांवों की करीब 35 हजार की आबादी को पेयजल एवं सिचाई सुविधा मुहैया कराने के मकसद से सूर्यधार बांध परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व में जब बांध की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई, तब इसकी अनुमानित लागत 50.24 करोड़ रुपये थी। बाद में विभाग ने परियोजना के बजट में 13.88 करोड़ की बढ़ोतरी का अतिरिक्त प्रस्ताव शासन को भेजा। परियोजना के बनते-बनते इसकी कुल लागत 64.12 करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
विभाग की ओर से आठ नवंबर को सूर्यधार बांध के निर्माण का सभी काम पूरा होने की सूचना उच्चाधिकारियों और शासन को दे दी गई है। तैयार की गई झील में पानी स्टोर होना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

- डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
29 को सीएम करेंगे सूर्यधार बांध का लोकार्पण
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 29 नवंबर को सूर्यधार बांध का लोकार्पण किया जाना है। विधानसभा डोईवाला के लिए बेहद अहम प्रोजेक्ट सूर्यधार बांध का निर्माण पूरा हो जाने पर जनता को समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने अपनी फेसबुक वॉल पर भी इसका लोकार्पण 29 नवंबर को किए जाने की जानकारी साझा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed