फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chief Minister Mahalaxmi kit distributed to the beneficiaries

लाभाथियों को बांटी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट

Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mahalaxmi kit distributed to the beneficiaries
डोईवाला में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरित करते पूर्व दर्जाधारी करन बोरा - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेमनगर बाजार स्थित पंचायत घर परिसर में बाल विकास विभाग की ओर से दूधली परिक्षेत्र की नवजात बालिकाओं की माताओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा ने वितरित की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के प्रति मानसिकता में बदलाव लाना होगा। तभी विकास की मुख्यधारा से महिलाएं जुट सकेंगी। उदाहरण देते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने देश का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका सभासद सुनीता सैनी ने कहा कि नन्हीं बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए योजना कारगार साबित होगी। सुपरवाइजर उमा बिज्लवाण ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रेमनगर बाजार, हंसूवाला, चांदमारी, कुड़कावाला, रेलवे रोड़, माधोवाला और सतीवाला के लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आनंदमयी, परमजीत कौर, हरजिंदर कौर, जसविंदर कौर,माया देवी, आंकाक्षा, राधा देवी, नुसरत, शशि, कोमल, किरन, कमलेश, बीना देवी, लक्ष्मी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed