{"_id":"57db036c4f1c1b0d47d47d7b","slug":"chardham-yatra-pace-picked-up-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार
rishikesh
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने मंदी के बाद चारधाम यात्रा सितंबर में फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। बीटीसी परिसर में तीथयात्रियों की आमद शुरू हो गई है, जो फोटोमीट्रिक पंजीकरण के बाद वाहनों से आस्थापथ की ओर रवाना हो रहे हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की छह से सात बसें प्रतिदिन बुक होने लगी है। इससे पहले बुकिंग शून्य हो गई थी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है। जुलाई, अगस्त में मानसून की दस्तक और मौसम विभाग के अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा मंद पड़ गई थी। स्थिति यह हुई कि चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड परिसर जो जून में तीर्थयात्रियों से गुलजार था, इन दो महीनों में यहां सन्नाटा पसर गया। बीटीसी में स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र में इक्का दुक्का तीर्थयात्री ही पंजीकरण के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
राहत की खबर यह कि सितंबर से चारधाम यात्रा फिर परवान चढ़ने लगी है। तीर्थयात्रियों का फोटामीट्रिक पंजीकरण करने वाली कंपनी त्रिलोक सिक्योरिटी के प्रबंधक प्रेमअनंत ने बताया कि अब प्रतिदिन करीब 15 सौ तीर्थयात्री बीटीसी में स्थिति काउंटर पर पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। छह सितंबर से यात्रा ने जोर पकड़ा है। बृहस्पतिवार को आंध्रा प्रदेश के विशाखापट्नम, केरला से तीर्थयात्रियों का जत्था पंजीरकरण के बाद चारधाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
16, 23 को वाहनों की एडवांस बुकिंग
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय प्रभारी मनमोहन कोठारी ने बताया कि सितंबर में समिति की प्रतिदिन छह से सात बसें तीर्थयात्रियों को लेकर आस्थापथ पर रवाना हो रही हैं। जुलाई, अगस्त से सप्ताह में बमुश्किल एक बस की बुकिंग थी। बताया कि 16 सितंबर को आठ और 23 सितंबर को 12 वाहनों की एडवांस बुकिंग है, जो महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों ने बुक कराई है।
यहां सबकुछ ठीक है, देंगे संदेश
विशाखापटनम से करीब 60 यात्रियों के जत्थे के साथ बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी पहुंचे गंगाराजू ने बताया कि उनकी पहली बार चारधाम यात्रा है। 2013 में केदारघाटी में जलप्रलय से हुई तबाही का खौफ मन में इस कदर बैठ गया था कि हर बार यात्रा का कार्यक्रम बनता लेकिन भय के चलते टाल देता। हिम्मत जुटाकर पत्नी के साथ पहुंचा। यहां सबकुछ ठीक ठाक लग रहा है। तीर्थयात्री आस्था के साथ देवधाम की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा से लौटने के बाद विशाखापटनम में लोगों को बताऊंगा कि उत्तराखंड में अब हालात सामान्य हैं।