फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham: Green Card issued to a vehicle

चारधाम : एक वाहन को ग्रीन कार्ड जारी

Tue, 26 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 26 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Chardham: Green Card issued to a vehicle
चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत - फोटो : file photo

परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत कर दी है। यात्रा निर्विघ्न हो इसके लिए पौराणिक भद्रकाली में पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन तकनीकी जांच के बाद एक वाहन को ग्रीन कार्ड जारी किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला की अगुवाई में विभागीय कर्मी भद्रकाली तिराहा स्थित भद्रकाली मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। नारियल फोड़कर चारधाम यात्रा को दुर्घटनामुक्त रखने और यात्रा के सफल संचालन की कामना की। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


सहायक संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अरविंद यादव ने यात्रा में संचालित वाहन का तकनीकी परीक्षण किया। संपूर्ण जांच के बाद वाहन ओके होने पर वाहन मालिक रमेश चंद तिवारी को ग्रीन कार्ड जारी किया गया। मौके पर टीजीएमओ उपाध्यक्ष बलवीर रौतेला, श्रीनगर लोकल रूट अध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्यारेलाल जुगराण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीनकार्ड के मानक
वाहन में आगे के दोनों टायर नए होने चाहिए।
वाहन के वाइपर ठीक से काम करते हों।
वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था हो।
एलायमेंट, इंजन की स्थिति मानकों के अनुरूप हो।
इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन ओके होना चाहिए।

ग्रीन कार्ड की वैद्यता
सहायक परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि यात्रा में संचालित स्थानीय वाहनों का ग्रीन कार्ड दो महीने के लिए और बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए 15 दिन वैद्य होंगे। वैद्यता समाप्त होने पर चेक पोस्ट पर प्रवेश पत्र की प्रति दिखाने के बाद ही ग्रीन कार्ड का नवीनीकरण होगा।


ग्रीन कार्ड का निर्धारित शुल्क
भारी वाहन - 400 रुपये
मीडियम वाहन - 300 रुपये
हल्के वाहन - 200 रुपये

एक मई से खुलेंगे चेक पोस्ट
वाहनों की जांच के लिए तीर्थनगरी गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली में और बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन में दो चेक पोस्ट खोले जाएंगे। यहां प्रवर्तन दल की तैनाती होगी, जो वाहनों की सघन जांच करेंगे। इन चोक पोस्टों मे एक मई से कार्य शुरू हो जाएगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed