फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ... Chaos will be between the Char Dham Yatra

...अव्यवस्थाओं के बीच होगी चारधाम यात्रा

Tue, 03 May 2016 12:58 AM IST
हेमवती नंदन भ्ाट्ट /अमर उजाला, ऋषिकेश
हेमवती नंदन भ्ाट्ट /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 03 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
... Chaos will be between the Char Dham Yatra
चार धाम यात्रा - फोटो : file photo

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा प्रवेश द्वार यानि तीर्थनगरी में ही अव्यवस्थाओं के बीच संचालित होगी। यात्रा के लिए नगर क्षेत्र तो दूर संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में भी मुकम्मल तैयारियां नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन


बीटीसी परिसर में जगह जगह फैले अनधिकृत रूप से लगे खोखे, सड़कों पर संचालित गैराज और एप्रोच मार्गों पर पार्क वाहन अव्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। लेकिन यात्रा की तैयारियों के तहत बैठकों का सिलसिला चलाने वालों का ध्यान इस ओर नहीं है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान तमाम अव्यवस्थाओं का सामना करना तय है।
विज्ञापन


पार्किंगों में खोखे, वाहन एप्रोच मार्गों पर
संयुक्त बस अड्डे पर बीटीसी परियोजना निर्माण से पहले से अनधिकृत रूप से संचालित खोखों का समाधान बस ट्रांजिट कंपाउंड बनने और उसके नगर पालिका ऋषिकेश प्रशासन को हस्तांतरित होने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। लिहाजा बीटीसी में इस साल भी तीर्थयात्रियों को यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जिन स्थानों पर पार्किंग आवंटित की गई हैं, उनमें अनाधिकृत खोखे हैं। लिहाजा वाहनों को इधर-उधर पार्क करना मजबूरी है। अधिकांश वाहन बीटीसी के प्रवेश और निकासी रास्तों पर खड़े किए जा रहे हैं। जिनसे कैंपस में आने और यहां से चारधाम रवाना होने वाले वाहनों को  जाम से जूझना पड़ेगा।

सड़कों पर सजे हैं गैराज  
बीटीसी को आने-जाने और उसके आंतरिक मार्गों पर जगह जगह गैराज सजे हुए हैं। जिनमें बाकायदा वाहनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कार्यशालाओं के आसपास वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

धूप में तपेंगे तीर्थयात्री
ऋषिकेश। करोड़ों के बस अड्डे में वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए एक भी विश्राम शेड नहीं बनाया गया है। चारधाम, गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों और उत्तराखंड से अन्य प्रांतों को रवाना होने वाले यात्रियों को खुले आसमान के नीचे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। उन्हें ग्रीष्मकाल में गर्मी, उमस से परेशान होना पड़ता है, जबकि बरसात के दिनों में भीगना पड़ता है।  

रेलिंग टूटी और हैंडपंप खराब
ऋषिकेश। बीटीसी परिसर में प्रवेश और निकासी मार्ग के बीचोंबीच और आसपास लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। लेकिन चारधाम यात्रा की चाक चौबंद व्यवस्था का दावा करने वालों को आज तक यह अव्यवस्था नजर नहीं आई। साथ ही रोडवेज बस अड्डे के समीप लगा हैंडपंप काफी समय से सूखा है, जिससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है।


इनका कहना है
बीटीसी में लगे खोखों की सूची तहसील प्रशासन के साथ निकाय के संयुक्त निरीक्षण में फाइनल हो चुकी है। जिसे दुकानों के आवंटन की संस्तुति के लिए शासन को भेजा गया है। इसके बाद ही कैंपस में व्यवस्था में सुधार आ सकेगा। एप्रोच मार्गों पर अतिक्रमण से लोगों को दिक्कत नहीं हो, लिहाजा टीम भेजकर दिखवाया जा रहा है।
-दीप शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष, ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed