फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Changed debit card on asking for help, cheated of thousands of rupees

मदद मांगने पर बदला डेबिट कार्ड, हजारों रुपये की ठगी

Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Changed debit card on asking for help, cheated of thousands of rupees
कोतवाली अंतर्गत श्यामपुर और मीरानगर क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते छह मई को आलम सिंह नेगी पुत्र स्व. भजन सिंह नेगी निवासी गुड्डू प्लॉट श्यामपुर ने बताया कि वह बीते शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पीएनबी के एटीएम में गए थे। एटीएम में उन्होंनेे किसी अज्ञात व्यक्ति से मदद मांगी, जहां चार, पांच लड़कों ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। उसके बाद उनके खाते से हजारों रुपये की नकदी निकाल ली। उधर छोटेलाल गुप्ता निवासी गली नंबर एक मीरानगर आईडीपीएल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीते छह मई को उनकी पुत्री किरन पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पुत्री ने एटीएम में अज्ञात व्यक्तियों से पैसे निकालने में मदद मांगी। अज्ञात व्यक्ति ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। उसके बाद उनके बैंक खाते से तीन बार में 25-25 हजार रुपये निकल गए। तहरीर के आधार में कोतवाली पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed