फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Challans issued to 50 people for drinking alcohol.

Rishikesh News: शराब पीने व पिलाने वाले 50 लोगों का चालान

Fri, 03 Jul 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Jul 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 50 people for drinking alcohol.
रायवाला। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब परोसने वाले होटल मालिकों पर शिकंजा कस दिया है। यहां होटलों में खुलेआम शराब पिलाई जा रही थी। होटल बार की तरह संचालित किए जा रहे थे। पुलिस ने तीन दिन में करीब 50 लोगों का चालान काटा। सार्वजनिक स्थानों, नदी किनारे बैठकर शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। रायवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि अवैध रूप से शराब परोसने वाले होटल स्वामियों के खिलाफ टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, नदी किनारे बैठकर शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस टीम ने होटल ढाबों में अभियान चलाया। इस दौरान 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ओशी, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र राणा, अर्जुन, संदीप भट्ट, किशन, शिव कुमार, अंकुर, अनिल, लक्ष्मण, मनीष के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। 3750 रुपये का राजस्व भी वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed