{"_id":"5775868c4f1c1b797179af23","slug":"cerca-del-rafting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में राफ्टिंग बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में राफ्टिंग बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
गंगा में लहरों का सफर रिवर राफ्टिंग के लिए सैलानियों को अब दो माह का इंतजार करना होगा। बृहस्पतिवार को इस सत्र में राफ्टिंग का समापन हो गया। गंगा में लहरों का सफर करने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी पहुंचते है।
विज्ञापन
2013 की आपदा के बाद तीर्थयात्रियों और पर्यटकों ने उत्तराखंड का रुख कम कर दिया था। लेकिन राफ्टिंग के लिए इस अंतराल में भी पर्यटकों का सैलाब बराबर तीर्थनगरी में उमड़ता रहा है। इस बार उत्तराखंड की प्रसिद्व चारधाम यात्रा के साथ-साथ राफ्टिंग के लिए भी पर्यटकों की काफी अधिक चहल पहल देखने को मिली है। लेकिन आज से लहरों में रोमांच के शौकीनों को सितंबर तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा के जल स्तर में वृद्वि को देखते हुए पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग को सितंबर प्रथम सप्ताह तक बंद करने का निर्णय लिया है। पर्यटन विभाग के अपर निदेशक आरसी भारद्वाज का कहना है कि मौसम विभाग ने एक जुलाई से तेज बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए भी सभी राफ्ट संचालकों को शुक्रवार से संचालन बंद करने के निर्देश दे दिए गए है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल राफ्टिंग ऑपरेटर्स के सदस्य धमेंद्र नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राफ्टिंग सत्र का समापन हो गया है। यह सत्र राफ्टिंग के लिहाज से मिलाजुला रहा। इस अंतराल में लगभग दो लाख पर्यटकों ने गंगा में रोंमाच का सफर किया है।
विज्ञापन