फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Celebrating the birthday of Prime Minister Narendra Modi

रक्तदान के साथ अंगदान करना भी सामाजिक कार्य : त्रिवेंद्र

Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the birthday of Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तहत मनाते हुए शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 150 युवाओं ने पंजीकरण कराकर 27 यूनिट रक्तदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्त के दान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन




डोईवाला महाविद्यालय की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग आदि का सहयोग लेकर आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। वर्तमान समय में डेंगू आदि बीमारियों में रक्त की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने युवाओं और छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान को नियमित जीवन का हिस्सा बनाए। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है।
विज्ञापन


डोईवाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि कॉलेज की ओर से छात्र-छात्राओं को रक्तदान का महत्व और रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में सीएचसी डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह नेगी, विनय कंडवाल, जीवन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed