फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CBI inquiry should be done in Ankita Bhandari murder case

Rishikesh News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हो

Tue, 06 Dec 2022 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
CBI inquiry should be done in Ankita Bhandari murder case
अंकिता हत्याकांड जैसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सरकार पूरी तरह सजग और सतर्क है। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उनसे मिलने आए राज्य आंदोलनकारियों से कही।
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मेयर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। उन्होंने हत्याकांड में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पूरे देश से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की जा रही है। वहीं घटना से जुड़े वीआईपी का नाम भी सामने लाने के लिए लगातार आवाजें उठ रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को लेकर उनकी गहरी संवेदना है। घटना के बाद से वह लगातार मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए गठित एसआईटी की टीम से भी रोज रिपोर्ट ली जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी बुड़ाकोटी, रामेश्वरी चौहान, हिमांशु रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed