फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh Crime News By creating a fake trust of the temple property was taken away

Rishikesh Crime News: युवक ने मंदिर का फर्जी ट्रस्ट बनाकर खुर्द-बुर्द की संपत्ति, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 16 Oct 2023 04:40 PM IST
सार

डीआर तिवारी निवासी देहरादून ने गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट रायवाला की संपत्ति को अवैध रूप से कब्जा कर बेचने के लिए गलत व झूठे तथ्यों के आधार पर गौरीशंकर मंदिर की एक फर्जी ट्रस्ट सब-रजिस्ट्रार, द्वितीय, देहरादून में पंजीकृत कराई है।

विज्ञापन
Rishikesh Crime News By creating a fake trust of the temple property was taken away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रायवाला ग्राम सभा में एक मंदिर का फर्जी ट्रस्ट बना कर संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रायवाला ग्राम सभा निवासी गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ब्रह्मदेव ने रायवाला पुलिस से शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक व धार्मिक कार्य किया करते हैं। गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट, रायवाला को उन्होंने विधिक तरीके से वर्ष 1973 में पंजीकृत कराया गया था।

विज्ञापन


लेकिन डीआर तिवारी निवासी देहरादून ने गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट रायवाला की संपत्ति को अवैध रूप से कब्जा कर बेचने के लिए गलत व झूठे तथ्यों के आधार पर गौरीशंकर मंदिर की एक फर्जी ट्रस्ट सब-रजिस्ट्रार, द्वितीय, देहरादून में पंजीकृत कराई है। उक्त व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर बिना किसी विधिक अधिकार के अवैध तरीके से जमीन को खुर्द-बुर्द कर बेच रहा है।
विज्ञापन


वैश्विक निवेशक सम्मेलन: रोड शो के लिए दुबई पहुंचे सीएम धामी, हुआ जोरदार स्वागत, कल निवेशकों के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ब्रह्मदेव ने पुलिस को बताया कि डीआर तिवारी से उनको जान का खतरा बना हुआ है उन्होंने पुलिस से डीआर तिवारी सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। रायवाला थाने के प्रभारी निरीक्षक एचएस पंखोली ने कहा कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed