{"_id":"6797e4fcee09d8f034083d0d","slug":"case-registered-for-making-indecent-remarks-on-a-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-604903-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: समाज विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: समाज विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज
Tue, 28 Jan 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
एक समाज विशेष से जुड़े लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच में आरोपी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। बीते रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कोतवाली पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कोतवाली में तहरीर दी। रमोला ने पुलिस को बताया था कि सोशल मीडिया के एक फेसबुक एकाउंट की आईडी पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक समाज विशेष पर अभद्र टिप्पणी की गई है। जिससे उन्हें और उनके पूरे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में आरोपी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। जिसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन