{"_id":"56e86bd94f1c1bdd478b457c","slug":"case-on-ovashi-kheniya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया, ओवैसी पर देशद्रोह का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया, ओवैसी पर देशद्रोह का केस
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया, ओवैसी
- फोटो : file photo
तीर्थनगरी के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर देशद्रोह का परिवाद दायर किया है। मामले में अगली सुनवाई दो अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को कचहरी में कार्यरत परिवादी अधिवक्ता अजय कथूरिया, कपिल शर्मा, अजय सिंह वर्मा ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में नौ फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने वाले कन्हैया कुमार और 13 मार्च को एक जनसभा में सार्वजनिक रूप से ‘मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा’ कहने वाले एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ वाद दायर कराया।
विज्ञापन
दायर याचिका में परिवादी ने बताया कि कन्हैया और ओवैसी के राष्ट्रविरोधी बयान दुुुर्भाग्यपूर्ण हैं।उ न्होंने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को मानसिक रूप से कमजोर कर उनके मनोबल को गिराने का खुलेआम षड्यंत्र रचा है। ऐसे देशद्रोहियों पर कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें कोर्ट में तलब किया जाए। परिवादी अजय कथूरिया ने बताया कि कोर्ट ने परिवाद दर्ज किया है। अग्रिम कार्रवाई दो अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन