फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case filed against polling personnel for indecency

Rishikesh News: मतदानकर्मियों के साथ अभद्रता पर मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against polling personnel for indecency

विज्ञापन
मतदानकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस में तहरीर दी थी।




मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान समाप्ति के बाद जब पोलिंग पार्टियां आईडीपीएल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच रही थी तो कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टियों के साथ अभद्रता की। काफी संख्या में एकत्रित होकर निर्वाचन प्रक्रिया बाधित करने और अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया। तहरीर में बताया कि कई सूत्रों के माध्यम से कुछ वीडियो भी प्रसारित किए जा रहे हैं। जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल जैसा हथियार लहराता हुआ दिखाई पड़ रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed