फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case filed against four youths on charges of assault

Rishikesh News: मारपीट के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा

Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four youths on charges of assault
कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आईडीपीएल निवासी पप्पू ने मारपीट के आरोप में पुलिस से शिकायत की थी। पप्पू ने पुलिस को बताया था कि होली के दिन आईडीपीएल निवासी राजकुमार, मनोज, मनीष और दीपक ने उसके साथ बेवजह मारपीट कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई। जब वह उपचार कराने उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग पहुंचा तो यहां भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।




कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी राजकुमार के खिलाफ राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में तैनात महिला चिकित्सक की शिकायत पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। राजकुमार पर आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ करने व महिला चिकित्सक को चोटिल करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed