फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cardiac OPD started at CHC Raipur

Rishikesh News: सीएचसी रायपुर शुरू हुई कार्डियक ओपीडी

Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Cardiac OPD started at CHC Raipur
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू कर दी गई है। जिससे मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मात्र 150 रुपये शुल्क पर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच की सुविधा भी दी जा रही है। अब तक 35 से अधिक मरीज ईसीजी जांच का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन




प्रेमनगर सीएचसी में प्रत्येक बुधवार और रायपुर सीएचसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं। इस व्यवस्था से थानो क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है। वहीं इस सुविधा के शुरू होने से दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक तीन सफल ओपीडी संचालित की जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों का सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है। अब तक 100 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जा चुका है। रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेलमेड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नीलेश चंद्र पांडे ने कहा कि रायपुर में लगातार तीन ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित की गई हैं। इस सुविधा की जानकारी मिलने पर मरीजों की संख्या में वृद्धि होगी। थानो क्षेत्र के लोग लगातार पीएचसी थानो के उच्चीकरण की मांग उठा रहे हैं। यदि रायपुर सीएससी में और सुविधाएं जुटाई जाती हैं तो थानो क्षेत्र की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed