फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Candidate in the elections, only to see the lotus flower worker

चुनाव में प्रत्याशी नहीं, सिर्फ कमल का फूल देखें कार्यकर्ता

Wed, 31 Aug 2016 01:44 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 31 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Candidate in the elections, only to see the lotus flower worker
भाजपा महिला मोर्चा - फोटो : amar ujala

भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक में 2017 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भगवा रंग फहराने का संकल्प लिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि विधानसभा चुनाव में वे व्यक्ति और प्रत्याशी को न देख सिर्फ कमल का फूल देखें। कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को योजनाओं की सही जानकारी दें। बैठक में प्रदेश में हुए आबकारी घोटाले और आपदा राहत राशि घोटालों के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। 

विज्ञापन


स्थानीय होटल में भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्य समिति बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी और अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने किया। ध्यानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और रीति की जानकारी दी। कहा प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। हमें सिर्फ केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में सिर्फ उत्तराखंड में आबकारी, खनन और आपदा राहत राशि में घोटाला करने का काम किया है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार देने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को भरपेट भोजन देने के लिए भाजपा ने अटल खाद्यान्न योजना शुरू की थी। योजना के तहत लोगों को दो रुपये किलो चावल और तीन रुपये किलो गेहूं दिया जा रहा था। लेकिन, कांग्रेस ने योजना बंद कर जनता के पेट पर लात मारने का काम किया है। कांग्रेस ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का नौटंकी किया। भत्ता देने के बजाय कांग्रेस सरकार बेरोजगारों पर लाठी और डंडे बरसा रही है। कहा कि चुनाव जीतने के लिए केवल केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार ठीक तरह से करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने अतिथियों का स्वागत और जिलाध्यक्ष अनिता ममंगाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कोषाध्यक्ष रूचि भट्ट, अनिता प्रधान, मंडलध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा, संदीप शास्त्री, स्नेहलता शर्मा, सरला अग्रवाल, सीमा खुराना आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed