फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cabinet Minister Premchand Aggarwal presented KFW on

Rishikesh News: 498 करोड़ से बिछेगी 233 किमी सीवर लाइन

Sat, 09 Mar 2024 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Premchand Aggarwal presented KFW on
Iऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पांच फेज में जल्द शुरू होगा कार्य, कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षाI
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा में उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से केएफडब्ल्यू (जर्मन बैंक) पोषित परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी पांच फेज में होने वाले कार्यों की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही दो वर्षों के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। इसके अलावा सीवर लाइन बिछाने के दौरान गुणवत्ता व नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें न होने के लिए भी निर्देशित किया।



शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पांच फेज में करीब 233.28 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जिसकी अनुमानित लागत करीब 498.38 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


बताया कि 180.34 करोड़ से करीब 65.68 किमी सीवर लाइन सोमेश्वर नगर, गंगा नगर, अपर गंगानगर, गंगा विहार, बनखंडी, हनुमंतपुरम, शांतिनगर, आवास विकास, भरत विहार, आईटीबीपी कैंप, सर्वहारा नगर तक बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




151.61 करोड़ से करीब 60.11 किमी सीवर लाइन शैल विहार, प्रगति विहार, आशुतोष नगर, नटराज चौक, कुम्हारबाड़ा, भरत मंदिर, आदर्श नगर, सुभाष नगर, टीएचडीसी, बंगाली बस्ती, मायाकुंड, मालवीय मार्ग, तिलक रोड़, नगर निगम, सदानंद मार्ग, अद्वैतानंद मार्ग, मार्केट, आमबाग, निर्मल ब्लॉक, पशुलोक तक बिछाई जाएगी।

187.17 करोड़ से करीब 79.89 किमी तक मालवीय नगर, खदरी खड़कमाफ, श्यामपुर में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। 59.47 करोड़ की लागत से गुमानीवाला, बीबीवाला, कैनाल रोड क्षेत्र तक बिछाई जाएगी। 19.79 करोड़ से अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। बताया कि कार्य जल्द शुरू किए जाने हैं।




इस मौके पर सहायक अभियंता दीपक वत्स, अपर सहायक अभियंता संदीप कुमार, दिनेश दवाण, जेई ललित सत्वाल, आशीष चमोली, कंसल्टेंट श्याम गुप्ता, जर्मन बैंक के इंजीनियर पीके पाड़ी, असिस्टेंट इंजीनियर अब्दुल मोहतालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed