फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cabinet minister played Holi with flowers with workers

Rishikesh News: कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों की होली

Thu, 13 Mar 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister played Holi with flowers with workers
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह मनाया गया। लोकगायक रूहान भारद्वाज, करिश्मा शाह, पदम गुसाईं और उनकी टीम ने अपने बैंड के साथ प्रस्तुति दी। समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत करते हुए कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है। पर्व पर अपने आसपास रंग बनाने वाले, गुजिया जैसे अन्य पकवान बनाने वालों से ही सामान खरीदें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के जरिये कमाने का अवसर मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, कविता शाह, सुरेंद्र कुमार, सुमित पंवार, दिनेश पयाल, पुनीता भंडारी, रिंकी राणा, पूनम डोभाल, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, सुधा असवाल, ममता रतूड़ी, ममता सकलानी, नितिन सक्सेना, सुरेंद्र बिष्ट, समा पंवार, शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा आदि शामिल रहे। उधर, आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होली कार्यक्रम में भैया-बहनों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाग सिंह, मनमोहन, मुकेश, अपर्णा, संजू, निशा, स्वाति, प्रियंका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed