फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Businessman dies in accident

हादसे में व्यवसायी की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies in accident
हादसे में व्यवसायी की मौत - फोटो : Demo Pic

होली के दिन विभिन्न हादसों में कार सवार एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटनाक्रम के मुताबिक 12,13 मार्च की रात करीब 12 बजे हरिद्वार मार्ग पर कोयलघाटी तिराहा से आईडीपीएल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार बाबा काली कमली क्षेत्र में एक पिलर से टकरा गई।

विज्ञापन


बेकाबू कार हवा में लहराते हुए मार्ग से करीब 100 मीटर आगे एक भूखंड में जा घुसी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सवार अरुण चौधरी (35) पुत्र रणवीर चौधरी निवासी शिवाजीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है, जो देर रात कार से आईडीपीएल की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन



वहीं, अन्य हादसों में पांच वर्षीय समीक्षा पुत्री मुकेश लाल निवासी पीडब्ल्यूडी कालोनी, खारास्रोत, मुनिकीरेती, राजेंद्र कुमार (25), दीपा चौहान (60) पत्नी दिलीप सिंह निवासी खदरी श्यामपुर, सुनील कुमार (30) पुत्र कन्हैया निवासी देेवेल्गंज, बिहार, गुरु प्रसाद (30) पुत्र विजय निवासी कृष्णानगर कालोनी, आईडीपीएल, प्रकाश (18) पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम जौंक, पौड़ी गढ़वाल और कमल दिवान (32) पुत्र राजकुमार निवासी बापूग्राम घायल हुए हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed