फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kanwar Yatra 2024 Buses will go to Delhi via Karnal during Kanwar Yatra

Rishikesh: कांवड़ यात्रा के दौरान करनाल होकर दिल्ली जाएंगी बसें, अतिरिक्त सफर के साथ ही किराया भी ज्यादा

Sat, 06 Jul 2024 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

वर्तमान में दिल्ली से वाया हरिद्वार ऋषिकेश की दूरी 243 किलोमीटर है, जो बढ़कर 318 किलोमीटर हो जाएगी। रोडवेज की साधारण बसों में दिल्ली से ऋषिकेश तक का किराया 420 रुपये है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024  Buses will go to Delhi via Karnal during Kanwar Yatra
बस - फोटो : istock

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसें वाया देहरादून, पांवटा साहिब होते हुए करनाल होकर जाएंगी। इस रूट पर बसों का संचालन होने से करीब 75 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा। किराये में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा की शुरुआत में दिल्ली से ऋषिकेश आने वाले वाहन मुख्य मार्ग से ही आवागमन करेंगे। हाईवे पर कावंड़ियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज की बसों को वाया देहरादून, करनाल होकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


बसों काे वाया करनाल डायवर्ट करने से करीब 75 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। वर्तमान में दिल्ली से वाया हरिद्वार ऋषिकेश की दूरी 243 किलोमीटर है, जो बढ़कर 318 किलोमीटर हो जाएगी। रोडवेज की साधारण बसों में दिल्ली से ऋषिकेश तक का किराया 420 रुपये है। 75 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने पर करीब 75 से 90 रुपये का अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ेगा। बसों काे डायवर्ट करने के लिए रोडवेज मुख्यालय की ओर से आदेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें... Uttarakhand:  अच्छी खबर...प्रदेश में चिकित्सा सेवा शुल्क किया गया कम, वित्त मंत्री ने दी मरीजों को राहत


कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर भीड़ बढ़ने के कारण हर साल से ऋषिकेश से देहरादून करनाल होते हुए दिल्ली तक बसों का संचालन होता है। रूट डायवर्ट करने के लिए मुख्यालय से आदेश होते हैं। - जेके शर्मा, जीएम तकनीकी, रोडवेज मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed