फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bullion traders demonstrated

Rishikesh News: सराफा कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 02:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 16 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders demonstrated
09 -श्रीभरत मंदिर झंडा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते शर्राफा व्यापारी। स्रोत-जागरूक पाठक

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों से एक साल तक सोना खरीदने से परहेज करने की अपील के विरोध में ऋषिकेश ज्वेलर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भरत मंदिर झंडा चौक पर एकत्रित होकर अपनी नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद देशभर में ज्वेलरी की बिक्री में 70 से 80 फीसदी की गिरावट आई है।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विशाल तायल ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सोने के बढ़ते दामों के कारण ज्वेलरी क्षेत्र आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कारोबार में लगातार गिरावट से कई दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में कारीगर और कर्मचारी बेरोजगार हो चुके हैं।
विज्ञापन


तायल ने कहा कि ऐसे समय में जब क्षेत्र को राहत की जरूरत है, प्रधानमंत्री की यह अपील ज्वेलरी कारोबार पर सीधा नकारात्मक असर डाल रही है। भारत की अर्थव्यवस्था में ज्वेलरी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है और इस क्षेत्र से लाखों दुकानदार, कर्मचारी और कारीगरों का जीवनयापन जुड़ा हुआ है। यदि सोने की खरीद पर इस तरह की अपील जारी रहती है, तो आने वाले समय में दुकानें और फैक्ट्रियां बंद होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तायल ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान के महज तीन दिनों के भीतर ही देशभर में ज्वेलरी की बिक्री में 70 से 80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के बढ़ते दामों ने कारोबार को प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में कारीगर और कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।


एसोसिएशन ने सरकार से इस विषय पर सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करने और ज्वेलरी क्षेत्र को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से यह भी स्पष्ट करने की अपील की है कि इस फैसले से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए सरकार की क्या योजना है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सर्राफा व्यापारियों को राहत नहीं मिली तो वे दुकानें बंद कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष यशपाल पंवार, उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार, सचिव राजीव अरोड़ा, विवेक वर्मा, रवि अग्रवाल, केशव, तेजपाल, संजय पंवार, नारायण कक्कर, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed