फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Budget: Questions of councilors, Municipal commissioner gave clarificationBudget: Questions of councilors, Municipal commissioner gave clarification

बजट : पार्षदों के सवाल, नगर आयुक्त ने दी सफाई

Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Budget: Questions of councilors, Municipal commissioner gave clarificationBudget: Questions of councilors, Municipal commissioner gave clarification
पार्षदों के नगर निगम प्रशासन पर 14वें वित्त के 8.65 करोड़ रुपये के बजट की बंदरबांट के आरोप पर नगर आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर जवाब दिया। आयुक्त राहुल गोयल ने कहा कि शहरी विकास विभाग की ओर से पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए केंद्र से बजट जारी होने की जानकारी मिली थी। इसलिए 14वें वित्त आयोग बजट से मिली धनराशि को अन्य मदों में खर्च किया गया।
विज्ञापन

गोविंद नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर सात दिन से निगम पार्षद धरना दे रहे हैं। स्थानीय पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, भाजपा और कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने वित्त विभाग पर बजट जारी न करने का आरोप लगा रहे थे। वहीं विकास तेवतिया और शिवकुमार गौतम की अगुवाई में निगम में हुई प्रेस वार्ता में भाजपा पार्षदों ने निगम प्रशासन पर 14वें वित्त से स्वीकृत 8.65 करोड़ रुपये की बंदरबांट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि 30 जुलाई 2020 को नगर निगम की बोर्ड बैठक में ट्रंचिंग ग्राउंड से पुराने कूड़े के निस्तारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दरों पर निस्तारण के लिए सहमति बनीं थी। जिसमें 14वें और 15वें वित्त आयोग की निधि से मिलने वाले बजट को ट्रंचिंग ग्रांउड से पुराना कूड़े के निस्तारण पर खर्च करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन नगर निगम के 14वें वित्त आयोग से मिलने वाले 8.65 करोड़ रुपये अलग ठेकेदारों का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त राहुल गोयल ने कहा कि 31 मई 2022 को शहरी विकास निदेशालय की ओर से एक पत्र आया है। जिसमें ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सहायता देने की बात कही गई है। ऋषिकेश को 5.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसमें 2.32 करोड़ रुपये प्रथम किश्त मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि इसलिए निगम प्रशासन ने बजट को अन्य मदों को खर्च किया। उन्होंने बजट के आय व्यय का ब्यौरा भी दिया।
स्वच्छता एप-स्वच्छता एप पर खर्च किए 10 लाख
नगर निगम की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 में स्वच्छता एप के लिए ठेकेदार को दो किश्तों में 10.34 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
ऋषिकेश वेस्ट मैनेजमेंट को दिए डेढ़ करोड़
डूर टू डूर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी ऋषिकेश वेस्ट मैनेजमेंट को छह किश्तों में 1.51 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। जबकि ट्रंचिंग ग्राउंड में पुराने कूड़ा का निस्तारण करने वाली कंपनी मैसर्स रोल्स इंडिया को 1.18 करोड़ का भुगतान कर दिया। डेढ़ करोड़ अन्य ठेकेदारों को भुगतान किया।

लालपानी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में 15 सितंबर से शुरू होगा काम
नगर आयुक्त ने बताया कि गुमानीवाला के पास लालपानी बीट में करीब 15 सितंबर से काम शुरू होगा। संबंधित एजेंसी की ओर से वहां पर कुछ सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उसके बाद शहर का कूड़ा वहां ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed