फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bringing the work of Namami Ganges from sewer choke

सीवर चोक होने से नमामि गंगे के कार्यों पर लगा ब्रेक

Fri, 12 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bringing the work of Namami Ganges from sewer choke
कोयल घाटी के समीप ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता सीवर का गंदा पानी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश हरिद्वार रोड पर सीवर चोक होने से नमामि गंगे के प्रोजेक्ट कार्य मेें खलल पड़ गया है। स्थिति को सुधारने के बजाए सरकारी विभाग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। नतीजा ये है कि पत्राचारों के बीच अधिकारी फंसकर रहे गए हैं और सड़कें सहित नमामि गंगे का प्रोजेक्ट जलभराव से बदतर होता जा रहा है। हरिद्वार रोड से लक्कड़ घाट तक नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अनुसार पाइप लाइन बिछाने का कार्य जोरों से चल रहा है। गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर वर्तमान में हरिद्वार रोड से वीरभद्र मार्ग पर खुदी रोड को मिट्टी से ढका जा रहा है।
विज्ञापन

भारद्वाज अस्पताल के समीप सीवर चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। खुदी हुई सड़क पर पानी घुसने के कारण सड़क धंस रही है। इससे यहां पर आवाजाही करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को सुलझाने की बजाए सरकारी अफसर ठेकेदार को नोटिस भेज रहे हैं। चोक हुए सीवर को ठीक करने के लिए विभाग संजीदा नहीं दिख रहे हैं। हालात ये हैं कि संबद्ध विभाग आपसी समन्वय की बजाए एक दूसरे पर दोषारोपण करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर लगातार सड़कों पर बह रहा है। इससे बिछाई गई पाइप लाइन लगातार धंस रही है। अधिकांश जगहों पर बोल्डर डाले गए हैं। पानी के घुसने से वह भी धंस रहे हैं। लोक निर्माण विभाग और सीवर इकाई के अभियंता ठेकेदार पर ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। यदि ठीक समन्वय हो तो प्रोजेक्ट रास्ते पर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिनव सिंघल, साइड इंचार्ज, नमामि गंगे प्रोजेक्ट
भारद्वाज अस्पताल के समीप सीवर को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कार्य के दौरान मिट्टी डालकर चोक कर दिया गया है। इस कारण से सीवर ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों में बह रहा है। इस संबंध में नमामि गंगे के अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।
- हरीश बंसल, सहायक अभियंता, सीवर इकाई ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed