फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bollywood actress Esha Deol participated in Ganga Aarti

Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल

Sun, 29 Jun 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Esha Deol participated in Ganga Aarti
ऋषिकेश। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और पूर्व पति भरत तख्तानी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं। आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। स्वामी ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ईशा देओल ने कहा परमार्थ निकेतन आकर आत्मा को जो शांति मिली है, वह शब्दों से परे है। परमार्थ निकेतन केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र है, जहां मन, बुद्धि और आत्मा तीनों को विश्राम मिलता है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सिनेमा समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि जब सेलिब्रिटी आत्मज्ञान, सेवा और प्रकृति संरक्षण जैसे मूल्यों के साथ जुड़ते हैं, तब वे समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा बन जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed