फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bobby Pawar jumped into the fight for Bapugram

सरकार नहीं जागी तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन : पंवार

Tue, 20 Jan 2026 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 20 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bobby Pawar jumped into the fight for Bapugram
बापूग्राम में उमड़ी क्षेत्रीय जनता की भीड़। स्रोत संवाद।
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर परिसर में बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आयोजित जनसभा में जन सरोकारों की आवाज बुलंद हुई। स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने क्षेत्रीय जनता की मांगों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। पंवार ने चेतावनी दी कि अगर सरकार नहीं जागी तो प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएंगे।
बॉबी ने कहा कि वन भूमि प्रकरण मामले में क्षेत्रीय जनता का लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। सरकार की ओर से यहां के लोगों में भय पैदा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में क्षेत्रीय जनता ने भाजपा की उपेक्षा की थी, उसके विपरीत अब प्रदेश सरकार इन लोगों को परेशान कर रही है। अब इन लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए इनके मन में भय पैदा कर रही है।
विज्ञापन

यह समवर्ती सूची का विषय है। इसमें प्रदेश को कानून बनाने की शक्ति है। तो यहां के लोगों को इस तरह की प्रताड़ना क्यों दी जा रही है, जब यह मामला 1948 से चल रहा है। फिर 1984 में यह वन विभाग में गया। यहां पर लाखों लोगों की बात है। यहां पर यह देखना चाहिए कि जनहित क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर राजस्व ग्राम की लड़ाई लड़ी जा रही है। अगर सरकार नहीं जागी तो इन सब आंदोलनों को एक सूत्र में पिरोकर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएंगे और अपने हकहकूक और अधिकारों को लेकर संघर्ष करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मंच स्थानीय विधायक का नहीं है। उन्हें यहां आने के बजाय विधानसभा में जाकर सरकार से कहकर विशेष सत्र का आयोजन कराना चाहिए। राजस्व ग्राम कानून बनाकर इन लोगों को अधिकार दिलाएं। स्वाभिमान मोर्चा तन, मन धन से इन सब लोगों के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed