फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   blood bank open in this week

सप्ताहभर में खुल जाएगा ब्लड बैंक

Thu, 10 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 10 Dec 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
blood bank open in this week

मरीज की जान बचाने के लिए खून की जरूरत पड़ने पर अब तीमारदारों को शहर से बाहर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पैथोलॉजिस्ट के अभाव में सरकारी अस्पताल में सालभर से बंद पड़ा ब्लड बैंक सप्ताहभर बाद खुल जाएगा। शासन ने ब्लड बैंक संचालन के लिए अस्पताल में नए पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है। बृहस्पतिवार को वह कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


नवंबर 2014 में पैैथोलॉजिस्ट यूएस कंडवाल का पौड़ी तबादला होने और उनके बदले प्रतिनियुक्ति नहीं होने से ब्लड बैंक बंद हो गया था। ऐसे में ब्लड की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को शहर से बाहर जौलीग्रांट अस्पताल और देहरादून जाना पड़ता था। समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पैथोलॉजिस्ट के लिए शासन को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार गैरोला ने बताया कि पैैथोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश कुमार पांडेय को नियुक्त किया गया है। एक सप्ताह में ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें मिलेगी राहत
ब्लड बैंक के फिर से खुलने से थैलीसिमिया रोगी, गरीबी रेखा से नीचे और गर्भवती महिला को राहत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से खून निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed