Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Block level youth festival organized by Youth Welfare

Rishikesh News: युवा महोत्सव में छाए बाबा भूमन शाह विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं

Wed, 11 Oct 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Block level youth festival organized by Youth Welfare
Iशहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कियाI
विज्ञापन




युवा कल्याण विभाग की ओर से विकासनगर ब्लॉक सभागार में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों से लाई गई मिट्टी को कलश में एकत्र किया गया। शहीदों को नमन किया गया।



ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू और बीडीओ आतिया परवेज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जामनखाता की महिलाओं से तैयार कराए गए गणवेश अटल उत्कृष्ट विद्यालय बरोटीवाला की 20 छात्राओं को भेंट किए गए। युवा महोत्सव में कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक नृत्य में बाबा भूमन शाह विद्या मंदिर ने बाजी मारी। इंडियन पब्लिक स्कूल दूसरे, रेनबो चिल्ड्रंस एकेडमी तीसरे स्थान पर रहा। लोकगीत में बाबा भूमन शाह विद्या मंदिर प्रथम, महिला मंगल दल पपड़ियान द्वितीय और इंडियन पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। अतुल शर्मा, अजय वर्मा, विमलेश त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन पुष्पेंद्र त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed