फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP's victory in Panchayat elections is certain: Gairola

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत तय : गैरोला

Tue, 08 Jul 2025 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
BJP's victory in Panchayat elections is certain: Gairola
डोईवाला। पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को माजरी ग्रांट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास से संतुष्ट जनता भाजपा के पक्ष में है। माजरी ग्रांट के बरात घर में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य पदों के भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों के लिए सक्रियता से काम करने पर जोर दिया गया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सामूहिक रूप से सभी कार्यकर्ताओं को अधिकृत प्रत्याशी के लिए काम करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी जरूर समझे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करता है। पर्यवेक्षक नलिन भट्ट ने चुनाव को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, सह पर्यवेक्षक अनुराधा वालिया, प्रभारी विनय कंडवाल, प्रत्याशी प्रदीप कौर, जरनैल सिंह, चंद्रभान पाल, सुमन लता, ममता नयाल, आयुष, तरसेम सिंह, जसविंदर सिंह डाली, जसपाल सिंह और नाथू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed