फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP will come to power on the basis of development: Trivendra

विकास के बूते सत्ता में आएगी भाजपा : त्रिवेंद्र

Mon, 20 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP will come to power on the basis of development: Trivendra
दोपहिया वाहन रैली निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करते भाजपा कार्यकर? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में दोपहिया वाहन रैली निकाली। नारेबाजी के साथ दोपहिया वाहन रैली के साथ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुड़कावाला स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यकम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया। भाजपा संगठन में शामिल होने पर उन्होने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पूर्व सीएम ने धाविका काजल लोधी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। विकास कार्यों से संतुष्ट जनता दोबारा भाजपा को सत्ता देने जा रही है। डोईवाला में विकास क उल्लेखनीय काम किए गए हैं। कार्यक्रम में देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, जिला उपाध्यक्ष विकम नेगी, विनय कंडवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, सतीश लोधी, सुमित लोधी, नीतू वर्मा, शीला देवी, उषा लोधी, वीरेंद्र वर्मा, दिनेश वर्मा विनित लोधी, संपूर्ण रावत, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, सुरेश सैनी, अरुण सूद, नरेन्द्र नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed