फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP's God is set to become uncontested chief

भाजपा के भगवान का निर्विरोध प्रमुख पर बनना तय

Tue, 05 Nov 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP's God is set to become uncontested chief
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का स्वागत करते विस अध्यक्ष। - फोटो : RISHIKESH
क्षेत्र पंचायत डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख पद पर अचानक राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। प्रत्याशी राजेंद्र सिंह तड़ियाल की ओर से नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह पोखरियाल का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। कनिष्ठ प्रमुख के पांच प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशियों ने सोमवार को नाम वापस ले लिया है। ऐसे में अब ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। ऐसे में दोनों पदों पर घमासान की स्थिति अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा काबिज हो गई है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नाम वापसी का दिन रहा। निर्वाचन अधिकारी नमित रमोला के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद पर एक और कनिष्ठ प्रमुख पद पर दो उम्मीदवारों ने नाम वापसी की। ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए तीनों दावेदार मैदान में डटे रहे। सोमवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी की अवधि में विभिन्न पदों के तीन दावेदारों ने दावेदारी वापस ले ली। नाम वापसी के दौरान ब्लॉक मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

सबसे पहले कनिष्ठ प्रमुख के दो दावेदार सोवित और मानसी नाम वापसी के लिए पहुंचे। सबसे अंत में ब्लॉक प्रमुख के दावेदार राजेंद्र सिंह ने नाम वापस लेकर सबको चौका दिया। देर अपराह्न में वैध प्रत्याशियों की सूची ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा कर दी गई। अब बुधवार को ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक सभागार में ही व्यवस्थाओं को बनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद नाम
ज्येष्ठ प्रमुख उत्तरा देवी
मोनिका रयाल
शिवा गिरी
कनिष्ठ प्रमुख आशीष रांगड़
विजय कुमार शर्मा
विनोद राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed