{"_id":"65ecaa7d258856e570040b11","slug":"bjp-organized-a-social-conference-under-the-leadership-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-367692-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाई : त्रिवेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाई : त्रिवेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iभानियावाला में ओबीसी मोर्चा ने किया सामाजिक सम्मेलन का आयोजनI
भाजपा ने भानियावाला में शनिवार को ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में एक सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सरकार की तरफ से ओबीसी समाज के लिए किए कार्यो को बताया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार ओबीसी समाज को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। केंद्रीय विद्यालयों और नीट आदि में ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ी है। दोनों में 27-27 फीसदी रिजर्व सीट ओबीसी समाज के लिए रखी गई हैं।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, किसान, पिछड़े, महिलाएं सभी वर्गो का ध्यान रख रही है। देश को मजबूत बनाने के लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। जिला मंत्री विनय कंडवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में परिवारवादी पार्टी सिर्फ अति विशिष्ट लोगों को ही आगे बढ़ने का मौका देती थी, लेकिन मोदी सरकार में गरीब और ओबीसी समाज को आगे बढ़कर देश का नेतृत्व करने का मौका दिया जा रहा है। धारा 370 हटाना आजाद भारत के सबसे बड़े फैसलों में से एक साबित हुआ है। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, उषा कोठारी, नगीना रानी, संपूर्ण रावत, भारत मनचंदा, विनय कंडवाल, मनीष यादव, रामेश्वर लोधी, संतोषी बहुगुणा, चंद्रभान पाल, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, हिमांशु राणा, विशाल क्षेत्री, नवीन जोशी, रामकिशन आदि उपस्थित रहे।