फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP leaders celebrated the birthday of the state president

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

Mon, 10 Aug 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders celebrated the birthday of the state president
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के ज न्मदिवस के मौके पर पूजन करते पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर पूजा पाठ के साथ ही हवन पूजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

रविवार को मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन के मौके पर उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा पाठ के साथ ही हवन पूजन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस की बधाई दी। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट है उनका सरल व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं को कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर इंद्रकुमार गोदवानी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, पार्षद शिवकुमार गौतम, राकेश अग्रवाल, बृजेश शर्मा, ऊषा जोशी, अनीता तिवारी, राकेश चंद्र,, ऋषि राजपूत, जयंत किशोर शर्मा, भूपेंद्र राणा, सचिन अग्रवाल, रीना शर्मा, अनीता रैना, रोमा सहगल, पुष्पा नेगी, राजबाला, बीना देवी, सिमरन गाबा, नितिन सक्सेना, अजय गुप्ता, वेदप्रकाश धींगरा, राजू नरसिम्हा, रणवीर सिंह, अमित वत्स, गंगा देवी, प्रमोद शर्मा, शुभाष दुबे आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ कालोनी में एकत्रित होकर कुष्ठ रोगियों को जन्मदिन पर फल वितरण किया गया। इस अवसर पर दिनेश कोटियाल, धूमन थलवाल, भगवती काला, प्रेमदत्त सेमवाल, सचिन पैन्यूली, रणवीर रावत, देवी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, हेमराज गुप्ता, राहुल कुकरेती, सुनील यादव, गोपाल रावत, यशवंत सिंह रावत, विवेक चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने गीता भवन घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, देवेंद्र पयाल, सांसद प्रतिनिधि भरत लाल, विधानसभा प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, अभिनंदन दुबे, सचिन चोपड़ा, अशोक अग्रवाल, मनीष राजपूत, सुरजीत राणा, मोहन नागर, विवेक भारती, समीर नारंग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दीर्घायु के लिए हनुमान मंदिर में किया यज्ञ
डोईवाला। भाजपा राज्य अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुगर मिल रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया। प्रार्थना कर कोरोना वायरस के खात्मे और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, महामंत्री पंकज शर्मा, ममता नयाल,नितिन बडथ्वाल,नरेन्द्र नेगी, राममूर्ति, कृष्णा तड़ियाल, पूनम तोमर, प्रेम कुमार, सत्येन्द्र चौधरी, विशाल शर्मा, बलजीत सोढ़ी, ललित जायसवाल आदि मौजूद थे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर मां गंगा में दुग्धाभि षेक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करते

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर मां गंगा में दुग्धाभि षेक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करते- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed