फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP is also a corona, will soon get liberation: Harish Rawat

भाजपा भी एक कोरोना, जल्द मिलेगी मुक्ति: हरीश रावत

Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP is also a corona, will soon get liberation: Harish Rawat
कांग्रेस नेता सनत शास्त्री को श्रद्धांजलि देते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कांग्रेस नेता सनत शास्त्री के निधन के बाद शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार को कोरोना की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना की तरह भाजपा से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित सनत शास्त्री के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा भी एक कोरोना ही है। कहा कि जल्द ही भाजपा से भी मुक्ति मिल जाएगी। कांग्रेस के बागी विधायकों के वापस कांग्रेस में शामिल होने के शामिल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं इस पर पर टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन जब कहीं आंच होती है, तभी धुंआ उठता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेता सनत शास्त्री के भाई संजय शास्त्री, दिनेश शास्त्री सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की। हरीश रावत ने कहा कि सनत शास्त्री एक सच्चे कांग्रेसी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने राज्य आंदोलन में भी भाग लिया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजपाल खरोला, जयपाल जाटव, प्रतीक जैन, सोनू पांडेय, पार्षद राकेश सिंह, शिवमोहन मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed