{"_id":"5e1a1e5a8ebc3e881a476822","slug":"bjp-holds-rally-aware-of-caa-rishikesh-news-drn3324513126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने रैली निकाल किया सीएए के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने रैली निकाल किया सीएए के प्रति जागरूक
विज्ञापन
देहरादून रोड पर सीएए के समर्थन में जागरुकता रैली निकालते विस अध्यक्ष व भाजपाई
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में जन जागरुकता रैली व्यापार सभा भवन से प्रारंभ होकर दून तिराहा, पुराना बद्रीनाथ मार्ग, त्रिवेणी घाट, रेलवे रोड से होते हुए वापस व्यापार सभा भवन पर समाप्त हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही कानून पूरे देश में 10 जनवरी से प्रभावी हो गया है। इस कानून में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसमें किसी भी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी।
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि आज पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन कर रहा है। इसमें कुछ लोग हैं जो देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि लोगों को संजीदगी के साथ सीएए के बारे में जानने और समझाने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, कुसुम कंडवाल, इंद्रकुमार गोदवानी, स्नेह लता शर्मा, सुदेश कंडवाल, हिमांशु संगतानी, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद रीना शर्मा, शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, ऋषिकांत शर्मा, प्रदीप कोहली, जयंत किशोर, बृजेश शर्मा, कविता शाह, अनीता तिवारी, सुनीता नौटियाल, देवेंद्रदत्त सकलानी, सतवीर तोमर, संजय शास्त्री, प्रदीप दुबे, प्रशांत चमोली, जयप्रकाश भट्ट, रजनी बिष्ट, भूपेंद्र राणा, किशन मंडल, राजू शर्मा आदि मौजूद थे।
मुनिकीरेती -
वहीं स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला भाजपा मंडल की ओर से भी यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली वानप्रस्थ आश्रम से शुरू होकर वेद निकेतन, परमार्थ निकेतन, रामझूला से होते हुए लक्ष्मणझूला शिव चौक पर संपन्न की गई। इस दौरान जन सभा को संबोधित करते हुए विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कुछ लोग सीए का विरोध का कर देश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि सीएए के समर्थन को लेकर पार्टी ने प्रदेशभर में जन जागरुकता अभियान शुरू किया है। पार्टी कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, मंडल अध्यक्ष भरत लाल, अश्वनी गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, गजेंद्र नागर, मनीष राजपूत, गुरुपाल बत्रा, अरविंद नेगी, अशोक अग्रवाल, देवेंद्र पयाल, विनिता नौटियाल, पूजा आर्य, बबली देसवाल, रामजी पांडेय, अभिनंदन दुबे, त्रिवेंद्र नेगी, मनोज डोबरियाल, गीता देवी आदि मौजूद थे।